Title :-Bhartiya Guru-Shishya Parampara ki Samkaleen Prasangikta : Rashtriya Shiksha Niti–2020 ke Pariprekshya mein Darshanik evam Shaikshik Vimarsh Download Pdf Author :-Dr. Devendra Singh Rajput Date of Publication (ONLINE) :-18-05-2026 DOI- 10.71037/Shodhaamrit.v3i2.43 Online Publication Certificate No. :– SMT/3243 cite this article: Rajput Dr. Devendra Singh, "Bhartiya Guru-Shishya Parampara ki Samkaleen Prasangikta : Rashtriya Shiksha Niti–2020 ke Pariprekshya mein Darshanik evam Shaikshik Vimarsh", Published in SHODHAAMRIT(शोधामृत), ISSN-3048-9296(O) & 3049-2890(P), Volume-3 | Issue-2, April-June, 2026, Page No. :-297-302. URL: https://shodhaamrit.gyanvividha.com/wp-content/uploads/2026/09/Dr.-Devendr-singh-rajput-Shodhaamrit-Vol-3-Issue-2-april-June-2026-pp-297-302.pdf Abstract : भारतीय ज्ञान परंपरा वैदिक काल में श्रुति पद्धति में प्रवाहित होने के कारण यहां गुरू-शिष्य परंपरा पुष्पित एवं पल्लवित हुई। यहां गुरु का स्थान ज्ञान-प्रदाता, जीवन के समग्र विकास के पथ-प्रदर्शक, संस्कारों के आधानकर्त्ता, व्यक्तित्व-निर्माता तथा आत्मबोध के प्रेरक के रूप में रहा है। वैदिक काल से लेकर उपनिषद्, महाभारत, भगवद्गीता, स्मृतियों तथा आचार-साहित्य तक गुरु को ब्रह्मविद्या के संवाहक एवं धर्म, ज्ञान तथा संस्कृति के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को भारतीय ज्ञानपरम्परा, नैतिक मूल्यों, समग्र विकास तथा शिक्षक-केंद्रित शैक्षिक दृष्टि के आधार पर पुनर्संरचित करने का प्रयास करती है। नीति के अध्याय-5 में स्पष्ट कहा गया है कि "Teachers truly shape the future of our children and, therefore, the future of our nation." इसी प्रकार नीति भारतीय ज्ञान-प्रणाली, मातृभाषा, नैतिक शिक्षा तथा शिक्षक की व्यावसायिक स्वायत्तता को शिक्षा के मूलाधार के रूप में स्वीकार करती है।
प्रस्तुत शोधपत्र में संस्कृत वाङ्मय में अविरल प्रवाहित भारतीय ज्ञान की धारा के आधार पर गुरु-शिष्य परम्परा की वर्तमान उपादेयता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के आधिकारिक प्रारूप के आधार पर गुरु-तत्त्व का दार्शनिक एवं शैक्षिक विश्लेषण प्रस्तुत किया जा रहा है।
Keywords : गुरु, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020, भारतीय संस्कृति, भारतीय ज्ञानपरम्परा, शिक्षक, समग्र शिक्षा, मूल्य शिक्षा।
Publication Details:
Journal : SHODHAAMRIT(शोधामृत)
ISSN : 3048-9296 (Online) & 3049-2890 (Print)
Published In : Volume-3 | Issue-2, April-June, 2026
Page Number(s) : 297-302
Publisher Name :
Mrs Anubha Chaudhary | https://shodhaamrit.gyanvividha.com | ISSN-3048-9296(O) & 3049-2890(P)
Loading Viewer…





Total Users : 9648
Total views : 11596